daat nikalwane k baad kya kre.jpg

🦷 दांत निकलवाने के बाद निर्देश (Tooth Extraction Aftercare Guide)

दांत निकलवाने के बाद क्या करें? पहले 24 घंटे और उसके बाद की सही देखभाल जानिए Dr. Sunil Kumar, Bhiwani से।

✅ पहले 24 घंटे

  • दांत निकाली गई जगह पर रखी गई रूई को आधे घंटे तक दबाकर रखें।
  • पहले दिन गर्म व ठोस भोजन न लें। नरम और ठंडा खाना खाएं।
  • दांत निकालने के बाद थूकें नहीं व पानी से कुल्ला न करें। इससे घाव देरी से भरेगा तथा खून ज्यादा बहेगा।
  • सर्जरी के बाद पहले 8 घंटे तक दांतों पर ब्रश न करें।
  • सूजन से बचने के लिए दांत निकाली गई जगह के पीछे गाल पर हर 20–30 मिनट के बाद बर्फ या ठंडा तौलिया लगाएं।
  • एनेस्थीसिया का प्रभाव खत्म होने के बाद कुछ दर्द होना स्वाभाविक है, इसलिए डॉक्टर द्वारा बताए अनुसार दवाई लें।
  • दांत निकाली गई जगह से कुछ खून निकल सकता है। यदि यह 24 घंटे तक न रुके तो डॉक्टर को दिखाएं।

24 घंटे बाद…

  • दांत निकालने के एक दिन बाद दिन में कम से कम 8–10 बार एक सप्ताह तक नमक वाले पानी से कुल्ला करें। इससे घाव जल्दी भरेगा।
  • दांत निकाली गई जगह पर टूटी हड्डी जैसा दिखता है। यह सोचकर कि यह हुआ दांत है इसे जीभ या अंगुलियों से न छुएं। अपने दांतों के डॉक्टर से परामर्श करें।

महत्वपूर्ण सलाह

दिए गए निर्देशों का सही तरीके से पालन करने से

  • दर्द कम होगा
  • सूजन नियंत्रित रहेगी
  • घाव जल्दी भरेगा

Dr. Sunil Kumar ka Expert Tip

सही देखभाल के साथ दांत निकलवाने के बाद घाव जल्दी और बिना ज्यादा दर्द के ठीक हो सकता है। निर्देशों का पालन करना सबसे ज़रूरी है।

Conclusion

थोड़ी सी सावधानी से आप दर्द और जटिलताओं से बच सकते हैं। यदि कोई समस्या हो, तो तुरंत डॉ. सुनील कुमार, भिवानी से संपर्क करें।